फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   केनरा बैंक की एटीएम गैस कटर से काटने की कोशिश

केनरा बैंक की एटीएम गैस कटर से काटने की कोशिश

Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक की एटीएम गैस कटर से काटने की कोशिश
बदायूं। शहर में बेखौफ हो चुके चोरों के निशाने पर अब बैंक और एटीएम आ गई हैं। पिछले माह चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा में घुसकर गैस कटर से लॉकर काट लिया था। वह तो गनीमत रही कि लॉकर में अभिलेख रखे थे। इस घटना का अभी खुलासा नहीं हुआ था कि चोरों ने रविवार रात दातागंज तिराहे पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बना लिया। चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश की। एटीएम से कितनी नकदी चोरी हुई है, इसका अभी पता नहीं चला है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि मंगलवार को इंजीनियर आएगा तभी मशीन खुलेगी, पता चलेगा कि नकदी चोरी हुई या नहीं, इस संबंध में बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

केनरा बैंक थाना सिविल लाइंस एरिया में दातागंज तिराहे से कुछ दूरी पर है। बैंक के बाहरी साइड में एटीएम लगी है। यह वारदात रविवार रात दो बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब दो बजे एक व्यक्ति गैस कटर लेकर एटीएम में घुसा। उसने गैस कटर से मशीन को काटने की कोशिश की। गैस कटर प्रयोग होने करने से एटीएम केबिन में काफी धुआं फैल गया। फुटेज में चोर अपने मुंह के आगे हाथ हिलाता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह एटीएम से बाहर निकल गया। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुछ स्थानीय लोग एटीएम पर रुपये निकालने गए, तो उन्होंने पूरी मशीन गैस कटर से कटी देखी। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम और बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। टीम ने एटीएम से फिंगर प्रिंट आदि लिए। अभी मशीन पूरी नहीं खुल पाई है। इससे पता नहीं चला कि एटीएम से कितनी नकदी चोरी हुई है। देर शाम एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को तुरंत जांच कर चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक और एटीएम सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल
अमर उजाला ने कुछ दिन पहले ही शहर के एटीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। रविवार रात यह बात भी सिद्ध हो गई। चोरों ने केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बना लिया।

एटीएम को गैैस कटर से काटने की कोशिश की गई है। उसमें कोई नकदी चोरी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी।

- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
---------------------
एटीएम से नकदी चोरी हुई है या नहीं, अभी इसका पता नहीं चला है। मंगलवार को इंजीनियर बदायूं आएगा। तभी पता चलेगा कि एटीएम से नकदी चोरी हुई है या नहीं हुई है। 
- मुनीश कुमार, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed