फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आभूषणों समेत ढाई लाख की संपत्ति उड़ाई

आभूषणों समेत ढाई लाख की संपत्ति उड़ाई

Sun, 01 Oct 2017 11:46 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 01 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आभूषणों समेत ढाई लाख की संपत्ति उड़ाई
होटल में एलसीडी चोरी
शनिवार की रात चोरों ने शहर के पॉश इलाके में एक घर से लाखों की संपत्ति चुरा ली। घर पर कोई नहीं था। मुहल्ले के लोगों ने पीड़ित गृहस्वामी को जानकारी दी तो उनमें खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर सौंप दी है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

विद्यावती सक्सेना पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार सक्सेना थाना सिविल लाइन अंतर्गत डीएम रोड पर डॉ.आरके अग्रवाल के पास वाली गली में रहने वाले राकेश यादव के मकान में किराए पर रहतीं हैं। उनके बेटे दुर्गेश कुमार सक्सेना गन्ना विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। दुर्गेश सक्सेना अपनी पत्नी के संग ससुराल रामपुर गए थे,जबकि उनकी मां विद्यावती सक्सेना अपने मायके तिलहर चलीं गईं थीं। घर पर ताला पड़ा था। सुबह करीब छह बजे उनके पड़ोसियों ने दूरभाष के जरिए विद्यावती को बताया कि उनके कमरे का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा पड़ा है। विद्यावती सुबह अपने निजी साधन से तिलहर से यहां पहुंचीं तब उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। बाद में थाना सिविल लाइन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़िता विद्यावती के अनुसार चोर उनके घर से 35 हजार की नकदी, दो सोने की चेन, सोने के कुंडल, चार छोड़ी चांदी की पायल, चांदी के 12 पुराने सिक्कों समेत करीब ढाई लाख की संपत्ति चुरा ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

--
पुलिस को चुनौती है यह घटना
बदायूं। सिविल लाइन क्षेत्र के पॉश इलाके में हुई चोरी की यह घटना पुलिस के लिए चुनौती है। उसकी वजह है कि यह इलाका सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही हर समय रहती है। करीब 200 मीटर की दूरी पर डीएम का आवास है तो उससे कुछ आगे एसएसपी समेत कई प्रशासनिक अफसरों के आवास। लोगों का कहना है यदि घटना का खुलासा नहीं हुआ तो चोर इस इलाके में और भी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed