फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भैंस से टकरा कर टैंपो पलटा, महिला समेत नौ लोग घायल

भैंस से टकरा कर टैंपो पलटा, महिला समेत नौ लोग घायल

Sun, 27 Aug 2017 05:24 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
भैंस से टकरा कर टैंपो पलटा, महिला समेत नौ लोग घायल
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाइवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार टेंपो भैंस से टकराकर पलट गया। नतीजतन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। टेंपो सवार महिला-पुरुष गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब नौ बजे कछला तिराहे के पास हुआ। नगर के मोहल्ला बाजारकलां निवासी टेंपो चालक राजकुमार सवारियों को बैठाकर कछला के लिए चला था। उसी दौरान खेतों से भैंस निकल पड़ी। चालक टैंपो पर नियंत्रण करता, उससे पहले ही टेंपो भैंस से टकराकर खाई में पलट गया। टेंपो सवार कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी 50 वर्षीय कुंवरपाल, कोतवाली क्षेत्र के गांव चेतूनगला निवासी 55 वर्षीय श्रीपाल, मोहल्ला नझियाई निवासी 35 वर्षीय सोहनपाल , बुर्रा फरीदपुर गांव की 45 वर्षीय सोमवती, कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी किशोरी लाल की 40 वर्षीय पत्नी कल्पना, तीस वर्षीय मचला, 28 वर्षीय रीना, 32 वर्षीय राजकुमारी घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायलों की चीख पुकार पर जुटे राहगीरों ने उन्हें टेंपो से बाहर निकाला। राहगीरों ने ही टेंपो को सीधा कर घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह ने बताया कि घायलों में कुंवरपाल, सोमवती और श्रीपाल के गंभीर चोट लगी हैं। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसे लेकर अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मामूली रूप से घायल स्नानार्थियों को उनके परिजन प्राथमिक उपचार कराकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed