{"_id":"5960ea504f1c1b03308b4692","slug":"31499523664-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख बाइक पर लदा मांस छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख बाइक पर लदा मांस छोड़कर भागे तस्कर
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। पुलिस को देखकर तस्कर मांस लदी हुई बाइक छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर बाइक पर प्लास्टिक के बोरों में भरा हुआ गोवंशीय पशु का 50 किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस ने इसे नष्ट करा दिया। मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सहसवान कोतवाली के एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल वीरपाल और पंकज के साथ मुख्य बाजार में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को पठान टोला मोहल्ले की ओर से बाइक पर आते हुए दो लोग दिखे। बाइक पर दो बोरे भी रखे थे। शक होने पर पुलिस ने इनका पीछा किया। इस पर दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों बोरों में गोवंशीय पशु का 50 किलो मांस मिला। बरामद मांस को नष्ट कर दिया गया। दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।