{"_id":"3d1530732ccb98d67f6079fd9ad78c46","slug":"25-soldiers-htyaropion-thousand-bucks-reward-paste-posters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के हत्यारोपियों पर 25 हजार रुपये इनाम, पोस्टर चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों के हत्यारोपियों पर 25 हजार रुपये इनाम, पोस्टर चस्पा
बदायूं
Updated Sun, 21 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी थाने के सिपाही शहीम खान और भीमसेन के हत्यारोपियों पर एसएसपी सौमित्र यादव ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 13 कर दिया गया है। तीन सीओ, छह एसओ और 200 सिपाहियों को जगतपाल और उसके परिवार की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। रविवार को गढ़ौली गांव के पांच किलोमीटर परिधि में खेतों, गांवों और जंलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ परिवार के चार लोगों का पोस्टर भी जगह-जगह चस्पा किया गया है।
बिल्सी थाने के गांव गढ़ौली में 17 फरवरी की रात गांव का जगतपाल अपने घर में तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। गांव वालों की शिकायत पर रिसौली चौकी के सिपाही शहीम खान और भीमसेन डीजे बंद कराने गए थे। यहां भीमसेन ने अपनी पत्नी कांता देवी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ मिलकर दोनों सिपाहियों पर घर में खींचकर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसमें दोनों सिपाही गंभीर घायल हो गए।
गंभीर हालत में दोनों सिपाहियों को बरेली रेफर किया गया था। शहीम ने उसकी दिन दम तोड़ दिया। भीमसेन की भी इलाज के दौरान शनिवार तड़के मौत हो गई थी। पुलिस के लिए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अब भी चुनौती बनी हुई है। तमाम कोशिश के बावजूद पुलिस जगतपाल और उसके परिवार तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो रही। रविवार को एसएसपी सौमित्र यादव ने पांच-पांच हजार रुपये प्रति आरोपी के हिसाब से पांचों आरोपियों पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। जगतपाल की तलाश में लगीं पुलिस टीमों को भी 10 से बढ़ाकर 16 कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस बाबत एसएसपी सौिममित्र यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जिले भर में प्रमुख स्थानों पर इनके फोटो भी चस्पा किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की हर संभव कोशिश कर रही है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जगतपाल की तलाश में कई जगह तलाशी
मुजरिया। सिपाहियों के हत्यारोपी जगतपाल, उसकी पत्नी कांता देवी, दो बेटियों और एक बेटे की तलाश में रविवार को मुजरिया पुलिस ने बसों समेत यहां से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान एसपी देहात मुन्ना लाल के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान सीओ सहसवान उमेश यादव और एसओ मुजरिया राजेश कुमार भी रहे।
परिवार वालों ने उठाए पूर्व प्रधान पर सवाल
बदायूं। सिपाही शहीम खान के परिवार वालों ने गढ़ौली गांव के पूर्व प्रधान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण को भी मामले में 120 बी का आरोप बनाया जाना चाहिए। शहीम के परिवार का कहना है कि पूर्व प्रधान ने पुलिस को अधी-अधूरी सूचना दी थी। दोनों सिपाहियों पर हुए हमले के पीछे कहीं न कहीं पूर्व प्रधान की भी साजिश है। उस पर सख्ती की जाए तो सच सामने आ सकता है।
मौजूदा और पूर्व प्रधान से पूछताछ
बदायूं। सिपाहियों की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने गढ़ौली गांव के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण और मौजूदा प्रधान मुन्ना बाबू से पूछताछ की। गांव के पांच अन्य लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर उझानी गोपीचंद्र यादव ने बताया कि इन लोगों से घटना के संबंध में जानकारियां लेने के लिए पूछताछ की गई है।