फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   25 Miscreants held in budaun

25 बलवाइयों को गिरफ्तार कर जेेल भेजा

Fri, 18 Aug 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 18 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
25 Miscreants held in budaun
Bike
थाना क्षेत्र के गांव बहेटा गुसाई में बुधवार की शाम जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद अब पुलिस ने बलवाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आज 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में काफी संख्या पुलिस तैनात है। स्थिति सामान्य होने लगी है। लोगों ने अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे कि बुधवार की शाम गांव वहेटा गुसाई में एक पक्ष की ओर से जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी,तभी दूसरे समुदाय ने इसका विरोध करते हुए पथराव एवं फायरिंग करना शुरू कर दिया था। रात में ही एसएसपी चंद्रप्रकाश समेत जिले का अधिकतर पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। जैसे-तैसे स्थिति को काबू किया गया। अगले दिन एसएसआई सीपी सिंह ने एक समुदाय के 27 लोगों को शांति भंग में निरुद्ध किया। साथ ही 35 लोगों के खिलाफ बलवा करना, सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमला करने की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। जिसमें आज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के अली मोहम्मद, इब्ने अली, असलम खां, नईम, अतीक, अकील अहमद, निजामुद्दीन, इसरार अहमद, अकील, मोहम्मद हसन, सरफराज, वसीम, मोहम्मद नवी, निजामुद्दीन, भूरे, फईम, आस मोहम्मद, अहमद नबी, इसरार, फिरोज, जाबेद, मोहर ंमिया, नाजिम, भूरा समेत 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नवागत एसओ संजय कुमार राय ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था के काफी फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed