फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   छात्राओं को छेड़ रहे थे बाइक सवार शोहदे, दौड़ाकर दो दबोचे

छात्राओं को छेड़ रहे थे बाइक सवार शोहदे, दौड़ाकर दो दबोचे

Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को छेड़ रहे थे बाइक सवार शोहदे, दौड़ाकर दो दबोचे
कादरचौक (बदायूं)। गुरुवार अपराह्न कादरचौक-बदायूं मार्ग पर स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार शोहदों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद उनकी पिटाई लगा दी। उनमें से एक फरार होने में कामयाब रहा, जबकि दो को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ाई कर रहीं चार छात्राएं छुट्टी के बाद घर लौट रहीं थीं। चारों कादरचौक-बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं थीं कि उसी समय कादरचौक की ओर से बाइक सवार तीन युवक राह चलती लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करते जा रहे थे। उनके पीछे-पीछे आ रहे मोहम्मदगंज के ग्राम प्रधान अनोखे खां और भदसिया निवासी मुईनउद्दीन युवकों की हरकत देख रहे थे। बाइक सवार युवकों ने छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने किसी का दुपट्टा खींचा तो किसी का हाथ पकड़ लिया। उन छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर उन युवकों ने शहर की ओर बाइक दौड़ा दी। उनके पीछे अनोखे खां ने भी कार लगा दी। निजामपुर गांव के पास बाइक के आगे उन्होंने कार लगा दी और दो युवकों को पकड़ लिया लेकिन एक भागने में सफल रहा। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों शोहदों की पिटाई लगा दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों का 151 में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed