{"_id":"5c449ebfbdec22735d3fa46a","slug":"21548000959-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाला के वक्त कार और दो लाख की डिमांड का आरोप, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयमाला के वक्त कार और दो लाख की डिमांड का आरोप, बैरंग लौटी बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक मैरिज लॉन में जयमाला के दौरान दूल्हे और उसके परिवार वालों को दहेज की डिमांड करना महंगा पड़ गया। लड़की पक्ष ने न सिर्फ शादी से इंकार कर दिया, बल्कि दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज मांगने के संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इससे दूल्हे को बिना फेरे लिए बैरंग लौटना पड़ा। यह मामला संतोख सिंह तिराहे के पास मैरिज हॉल का है। यहां शनिवार रात नेकपुर निवासी अनुराग सक्सेना अपनी बारात लेकर पहुंचा था। उसकी शादी दातागंज निवासी एक युवती से तय हुई थी। बारात धूमधाम से चढ़ाई गई। एक तरफ दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए पहुंचे थे। दूसरी ओर बाराती और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भोजन करने के दौरान बारातियों और घरातियों में कोई विवाद हो गया। मामला सुलझने की बजाय और बिगड़ गया। इससे दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। यह सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए। कुछ सभ्रांत लोगों ने लड़की पक्ष को मनाने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार वालों पर दो लाख रुपये और एक लग्जरी कार मांगने का आरोप लगाया। काफी देर तक मैरिज लॉन में इसी बात को लेकर हंगामा चलता रहा। समझौते का भी लगातार प्रयास किए गए। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी। उसी समय किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शादी रद्द होते देख दूल्हा बारात लेकर बैरंग लौट गया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे अनुराग, मां वीणा सक्सेना, अतुल, पुष्पेंद्र और अरविंद आदि के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वैवाहिक कार्यक्रम में भोजन के दौरान विवाद हुआ था। लड़के पक्ष ने दहेज मांगा था या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
-अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में भोजन के दौरान विवाद हुआ था। लड़के पक्ष ने दहेज मांगा था या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस