{"_id":"5c35df6abdec2256f321ab66","slug":"21547034474-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले में नामजद ठेकेदार के नुमाइंदों ने चौकीदार को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोटाले में नामजद ठेकेदार के नुमाइंदों ने चौकीदार को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार के नुमाइंदों ने चौकीदार को धमकाया
बदायूं। तीन करोड़ की खाद के घोटाले में नामजद परिवहन ठेकेदार के लोगों ने मंगलवार रात जमकर दबंगई दिखाई। ठेकेदार का ट्रक लेकर पीसीएफ गोदाम पहुंच गए और जबरिया अंदर ट्रक लगा दिया। विरोध करने पर चौकीदार से भिड़ गए। गाली-गलौज कर उसे धमकाया। चौकीदार ने पुलिस बुलाने को कहा, तो ठेकेदार के लोग ट्रक लेकर लौट गए। इस संबंध में चौकीदार ने अपने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
यह मामला मंगलवार रात का है। उस समय ओवरब्रिज के नजदीक स्थित पीसीएफ गोदाम पर चौकीदार मनोज ड्यूटी पर था। वह गोदाम के गेट के बराबर कमरे में बैठा खाना खा रहा था। उसी समय दो लोग ट्रक लेकर गोदाम पहुंचे। उन्होंने गेट खोलकर ट्रक को गोदाम के अंदर खड़ा कर दिया। इधर, चौकीदार की नजर ट्रक पर पड़ी तो वह सकते में आ गया। वैसे भी तीन करोड़ के खाद घोटाले से विभाग में अफरा तफरी है। हर कोई अधिकारी खुद को बचाने में लगा है। चौकीदार खाना छोड़कर तुरंत ट्रक की ओर भागा और उसने दोनों लोगों से ट्रक बाहर निकालने को कहा। आरोप है कि दोनों लोगों ने चौकीदार से कहा कि वह परिवहन ठेकेदार के आदमी हैं। यह ट्रक उन्हीं का है और यहीं खड़ा होगा। दोनों ने ठेकेदार को फोन कर चौकीदार को पकड़ा दिया। गोदाम के अंदर ट्रक खड़ा करने का दबाव भी बनाया लेकिन चौकीदार ने उनकी बात नहीं मानी। इस पर उन्होंने चौकीदार मनोज के साथ गाली गलौज कर दी और मारपीट करने को आमादा हो गए। चौकीदार ने पुलिस को बुलाने की चेतावनी दी तो दोनों ट्रक लेकर रफूचक्कर हो गए। चौकीदार ने तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
----------------------
रात दो लोग ट्रक लेकर आए थे। उन्होंने कहा था कि यह ट्रक परिवहन ठेकेदार का है। ट्रक खड़ा करने को लेकर उन्होंने चौकीदार से विवाद किया था। चौकीदार ने इस संबंध में रात ही एकाउंटेंट को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
-अशोक शर्मा, पीसीएफ, जिला प्रबंधक