फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबंगई में सरकारी जमीन पर चलवाई जेसीबी, विरोध में फायरिंग

दबंगई में सरकारी जमीन पर चलवाई जेसीबी, विरोध में फायरिंग

Tue, 29 May 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
दबंगई में सरकारी जमीन पर चलवाई जेसीबी, विरोध में फायरिंग
सरकारी जमीन पर चलवाई जेसीबी, फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी पकड़ी, चार लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)।
इलाके के ग्राम हसनपुर में रविवार रात एक समुदाय के लोगों ने दबंगई में सरकारी जमीन पर जेसीबी चलवा दी। गड्ढा खुदवा कर उस पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों पर फायरिंग कर दी। इससे गांव में तनाव का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी कब्जे में लेकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया, परंतु बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
यह मामला रविवार रात करीब ढाई बजे का है। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के बाहर कई बीघा सरकारी जमीन है। उसके ही बराबर में कब्रिस्तान है और कुछ दूरी पर श्मशान है। रविवार शाम गांव के एक समुदाय के लोगों ने जेसीबी वाले को बुला लिया और उस जमीन पर खुदाई शुरू करा दी। रात ढाई बजे तक उन्होंने काफी जमीन पर खुदाई कराकर कब्जा कर लिया। उसी समय किसी तरह दूसरे समुदाय के लोगों को इस बात का पता चल गया। वे लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुदाई कराने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दूसरे समुदाय के लोग गांव की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव पहुंचकर तुरंत मामले की सूचना यूपी 100 को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी को मौके से बरामद कर लिया। दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही दूसरे समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तभी पुलिस उनके पक्ष के भी दो लोगों को पकड़ लिया और चारों लोगों को ले जाकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जेसीबी भी थाना पुलिस के हवाले कर दी गई। रातभर दोनों पक्षों के लोग थाने में बैठे रहे। सोमवार सुबह दोनों समुदाय के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंच गए। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की परंतु पुलिस ने बगैर किसी कार्रवाई के दोनों पक्षों को छोड़ दिया। मूसाझाग पुलिस ने सुबह जेसीबी वाले को भी छोड़ दिया। दो समुदायों का मामला होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

--
-दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस पर दोनों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई है। अगर नहीं मानते हैं, तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयप्रकाश सिंह, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed