फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर से नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश

उझानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर से नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश

Mon, 07 May 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
उझानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर से नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के घर से नकदी, जेवर लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से होकर घर में पहुंचे थे
एसएसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर उसके मालिक समेत परिवार के लोगों से जमकर लूटपाट की। बदमाश पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से केंद्र संचालक के घर में घुसे। उन्होंने केंद्र संचालक कर्मी, उसके भाई और अनुज वधू से हाथापाई की। हाथापाई में केंद्र संचालक कर्मी का भाई मामूली रूप से घायल भी हो गया। बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी, महिलाओं के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने भी भनक लगते ही इलाके की घेराबंदी कर ली लेकिन बदमाश हत्थे नहीं आए। रविवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और सीओ भूषण वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से बात कर पुलिस को जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया।
घटना शनिवार रात में करीब दो बजे की है। नगर के बाहरी छोर पर गोशाला के पास भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बबूलनगला निवासी अनेकपाल शाक्य के निजी मकान में बने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में ही परिवार भी रहता है। अनेकपाल के दो मंजिला मकान में प्रथम तल पर खुद गृहस्वामी और दूसरी मंजिल पर उसके छोटे भाई सुनील का कमरा है। ग्राहक सेवा केंद्र के पड़ोस में निर्माणाधीन अल्लापुर चमारी गांव के राजपाल के मकान के दरवाजे का ताला तोड़ कर छत के जरिए बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे। सीड़ियों के रास्ते अंदर घुसे बदमाशों ने सबसे पहले सुनील और उसकी पत्नी गीता को निशाना बनाया। सुनील कपड़े का व्यापार करता है। बदमाशों ने सुनील की पिटाई कर उसकी पत्नी के जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद अनेकपाल के कमरे की ओर रूख किया और लूटपाट की। अनेकपाल से भी हाथापाई की गई। बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कमरे में रखी नकदी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

लूट के शिकार अनेकपाल और उसके परिजनों ने बताया कि घर में लाइसेंसी बंदूक भी थी लेकिन बदमाशों ने उसे नहीं उठाया। तीन कारतूस जरूर ले गए। पुलिस ने बदमाशों की संख्या चार बताई है। सभी नकाबपोश थे। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मेनगेट खुलवा कर भाग गए। गृहस्वामी ने बताया कि बदमाशों ने जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का माल लूटा है। बदमाशों के जाने के बाद अनेकपाल समेत उसके परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। तड़के करीब चार बजे कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग भी की। फोरेंसिक टीम ने भी आकर फिंगर प्रिंट लिए। पूर्वाह्न में एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भूषण वर्मा भी पहुंचे। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। इधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अनेकपाल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
...तो बदमाशों ने पहले से कर ली थी रेकी
उझानी (बदायूं)।
संचालक के घर में बने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का मेनगेट बंद कर दिया जाए तो कोई भी अंदर आसानी से नहीं घुस सकता। बदमाशों ने यह पहले से ही भांप लिया था। इसके लिए पहले से रेकी की गई थी।
घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद सीओ ने भी सबसे पहले उस स्थान को देखा, जिस निर्माणाधीन मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे और घटना को अंजाम देने में सफल रहे। बदमाश जिस तरह से अनेकपाल के घर में घुसे, वह फुल प्रूफ प्लानिंग का ही हिस्सा था।

--------------
पुलिस रिकार्ड में नहीं है चिह्नित बदमाश गिरोह
उझानी। पुलिस घटना से जुड़े हर उस पहलू पर गौर कर रही है जो उसे बदमाशों तक पहुंचा कर घटना के वर्कआउट में सहायक बने। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। वर्कआउट के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed