फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर की मौत, तीन लोग घायल

कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 16 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर की मौत, तीन लोग घायल
बदायूं। कार के पेड़ से टकरा जाने से इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक इंजीनियर पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। हादसा गुरुवार रात दातागंज रोड पर गांव किसरुआ के पास हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

जिले भर के गांवों के विद्युतीकरण में लगी कंपनी पेश पावर लिमिटेड के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर नंदगोपाल (50) पुत्र राधा मोहन निवासी वर्धमान दूर्गापुर पश्चिमी बंगाल की बदायूं में तैनाती थी। नंदगोपाल गुरुवार रात दातागंज के गांव डोलापुर के रामऔतार (32) और अनिल (30) निवासी बछेली को छोड़ने जा रहे थे। उनकी कार आवास विकास निवासी चालक स्वयं गुप्ता चला रहा था। दातागंज रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव किसरुआ के पास इनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में नंदगोपाल की मौके पर मौत हो गई। कार सवार रामऔतार, अनिल और चालक स्वयं गुप्ता गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, इनको यहां भर्ती कर लिया गया। रामऔतार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इंजीनियर नंदगोपाल के परिवार वालों को सूचना दे दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नंदगोपाल के परिवार वाले शव लेने के लिए पश्चिमी बंगाल से बदायूं को चल दिए हैं। शाम को वह बनारस पहुंच गए थे।
विज्ञापन

-----------
-----------
सड़क हादसे में महिला की मौत, विरोध में जाम लगाया
बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया के कोल्हाई के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजरिया। बदायूं-मेरठ हाईवे पर थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुजरिया थाने के गांव कोल्हाई निवासी कल्पना (23) पत्नी राम औतार शुक्रवार सुबह घूरा डालने के लिए जा रही थी। गांव के बाहर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कल्पना गंभीर घायल हो गईं। परिवार वाले पुलिस की मदद से उठाकर उसे अस्पताल ले अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए गांव के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने गांव के लोगों के समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका कल्पना की शादी करीब तीन साल पहले ही हुई थी। उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed