फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा, हाइवे पर बेहोश मिला चालक

नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा, हाइवे पर बेहोश मिला चालक

Fri, 09 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा, हाइवे पर बेहोश मिला चालक
उझानी (बदायूं)। मुजरिया पहुंचाने के लिए बुकिंग करके चले बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर चालक को नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूट लिया। चालक बेहोशी की हालत में मुजरिया थाने के पास मिला। भनक लगते ही उसके घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद ही आसपास इलाके में ई-रिक्शा की खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। बेहोश चालक को घरवालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। मोहल्ला नझियाई निवासी संतोष कश्यप (21) पुत्र नन्हेलाल निजी ई-रिक्शा चलाता है। शाम को बदायूं मोड़ बाईपास पर उसे महिला समेत तीन युवक मिले। उन्होंने मुजरिया के पास किसी गांव तक पहुंचाने के लिए संतोष का ई-रिक्शा बुक कर लिया। महिला समेत तीनों को लेकर संतोष दिल्ली हाईवे के रास्ते मुजरिया की ओर चल पड़ा। रास्ते में बसावनपुर के पास उन्होंने संतोष से कहा कि बाग में उनका परिचित बैठा है, वह भी साथ चलेगा। इसके बाद क्या हुआ, यह तो संतोष साफ-साफ नहीं बता पाया लेकिन सुबह उसे हल्का होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा था। धीरे-धीरे वह मुजरिया थाने के पास तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बदमाश उसका ई-रिक्शा, मोबाइल और करीब पांच सौ रुपये लूट ले गए। बेहोश मिले चालक के भाई जगन्नाथ ने बताया कि शाम को संतोष घर नहीं पहुंचा तो रात में खोजबीन भी की गई। चालक को सुबह में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जगन्नाथ परिजनों के साथ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल मुजरिया का बताकर उन्हें भेज दिया। मुजरिया थाना पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र से बाहर की बताकर उन्हें टरका दिया। फिलहाल दोनों थानों में से कहीं पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सब इंसपेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि घटना उनके इलाके की नहीं है। फिर भी तहकीकात कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed