फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, प्रधान समेत चार नामजद

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, प्रधान समेत चार नामजद

Wed, 15 May 2019 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, प्रधान समेत चार नामजद
उझानी (बदायूं)। सरौता गांव में श्रीमद्भागवत कथा के बाद भंडारे में फायरिंग के दौरान एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पेट के पास बायीं ओर लगी है। घायल को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। पुलिस ने घायल की ओर से पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जो घटना के कारणों पर पसोपेश बनाए हुए हैं। गंभीर हालत में देर रात ही घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फायरिंग की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता में मंगलवार देर रात हुई। गांव के ही मनवीर (40) और उसके साथ तीन-चार लोग गांव में श्रीमद्भागवत कथा के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने को पहुंचे। उसी दौरान अचानक ही फायरिंग शुरू हो गई। लोग भंडारे से भागने लगे। इसी दौरान एक गोली मनवीर के पेट के पास बायीं ओर लगी तो वह जमीन पर गिर पड़ा। भगदड़ के बीच ही मनवीर को लेकर उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी अस्पताल बुला लिया। घायल मनवीर से घटना के बारे में जानकारी करने के बाद पुलिस ने प्रधान देवेंद्र सिंह, उनके भाई कल्लू और नन्हे समेत नन्हे के साले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी कल्लू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल मनवीर को देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर पुलिस फोर्स के साथ सरौता पहुंचे। उन्होंने चश्मदीदों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तमाम तरह की बातें सामने आई हैं। इससे घटना को लेकर पसोपेश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व के झगड़े में कोर्ट दे चुका है फिर से विवेचना का आदेश
उझानी। करीब दो महीना पहले प्रधान देवेंद्र सिंह के चाचा वीरपाल पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में वीरपाल समेत प्रधान का भतीजा निखिल घायल हुआ था। पुलिस ने दोनों ओर से एनसीआर दर्ज की थी। इसके बाद वीरपाल की शिकायत पर सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को फिर से विवेचना का आदेश दिया था। कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने हाल ही में विवेचना भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मनवीर के लगी है। हकीकत क्या है, यह तो विवेचना के दौरान ही साफ होगा लेकिन रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों पक्ष में रंजिश भी है। नामजदों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed