फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चौकीदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

चौकीदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
अलापुर (बदायूं)। कस्बे के नजदीक रविवार देर रात मुर्गी फार्म के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय चौकीदार मुर्गी फार्म के अंदर सो रहा था। शव को तुरंत कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाने पर परिवार वाले बिगड़ गए। उन्होंने सोमवार दोपहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और फार्म के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार वालों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस ने डंडा फटकार दिया। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर पांच नन्हे नगला निवासी ब्रजपाल (40) पुत्र भीमसेन कस्बे के निकट फरीदपुर रोड पर एक मुर्गी फार्म पर चौकीदारी करता था। यह मुर्गी फार्म वार्ड नंबर 14 निवासी फुरकान पुत्र निहालुद्दीन का है। परिजनों के मुताबिक ब्रजपाल ने करीब चार-पांच दिन पूर्व ही चौकीदारी शुरू की थी। रोज की तरह रविवार रात भी ब्रजपाल मुर्गी फार्म के अंदर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे किसी ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। किसी तरह जानकारी होने पर फुरकान ने घटना की पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को सूचना दिए बगैर शव को रात में ही ले जाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, हत्या की सूचना पर परिवार वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने उसी समय पुलिस से कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मुर्गी फार्म मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवार वालों ने शव को ले जाकर कस्बे में सड़क पर रख दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। परिवार वालों का आरोप था कि फुरकान ने ब्रजपाल की हत्या की है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिवार वालों ने जाम नहीं खोला। बाद में पुलिस ने डंडा फटकारते हुए जाम खुलवाया। उसके बाद परिवार वाले शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले मुर्गी फार्म मालिक पर शक जता रहे हैं। चौकीदार की हत्या में बड़े भाई जबरपाल की तहरीर पर फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी इसकी जांच चल रही है। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि आखिर हत्यारा कौन है।
- कृष्णगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed