फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नाली को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

नाली को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Wed, 09 Jan 2019 08:13 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
नाली को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
नाली को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

बिसौली। सड़क पर नाली बनाने को लेकर हुए विवाद में प्रधान के देवर समेत आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई।

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया में बुधवार को घटी। मौर्य मोहल्ला में सीसी रोड पड़ रही है। गांव के ही अर्जुन मौर्य, नत्थूलाल मौर्य, चंद्रपाल मौर्य और भूपाल मौर्य में नाली निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसमें प्रधान के देवर सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नत्थू पुत्र डालचंद्र, अशोक पुत्र भूपाल, अवनीश, रामवीर व अर्जुन पुत्रगण जोगराज और किशोरीलाल पुत्र चेतराम घायल हो गए। इसके बाद अर्जुन पक्ष के लोग अपने घर में घुस गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद भीड़ ने अर्जुन के घर को घेर लिया। सूचना पर कोतवाल ओपी गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर अर्जुन, अवनीश, रामवीर, किशोरीलाल, रामफूल और धर्मेंद्र को घर से निकाला। दूसरे पक्ष के राजेश मौर्य की ओर से घटना की तहरीर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि अर्जुन पक्ष ने मारपीट की है और धारदार हथियारों से भी चोट पहुंचाई है। इधर, अर्जुन पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष जबरन उसके घर के आगे से नाली बनवा रहा था। मना करने पर सभी ने मारपीट की जिससे उसके साथ ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। यदि समय से पुलिस नहीं आती तो बड़ी घटना हो जाती । पुलिस का कहना है कि कुछ लोग हिरासत में है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed