फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मां-बेटे का पोस्टमार्टम देरी से कराने वाला दरोगा सस्पेंड

मां-बेटे का पोस्टमार्टम देरी से कराने वाला दरोगा सस्पेंड

Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटे का पोस्टमार्टम देरी से कराने वाला दरोगा सस्पेंड
बदायूं। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम देर से कराने पर एसएसपी अशोक कुमार ने दरोगा उपेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि दरोगा की लापरवाही से मृतकों के परिवार वालों को काफी कष्ट उठाना पड़ा। मजबूरी में उन्होंने कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया था। इसके अलावा दरोगा ने अधिकारियों से झूठ भी बोला था।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा भोजपुर निवासी मां शकुंतला देवी और उनके बेटे मुकेश की शनिवार सुबह करीब आठ बजे पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिए गए थे। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी। परंतु दरोगा उपेंद्र ने पंचायतनामा भरने में देरी लगाई। परिवार वाले और उनके रिश्तेदार शाम करीब साढ़े तीन बजे तक दरोगा का इंतजार करते रहे लेकिन तब तक दरोगा जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। थकहार कर परिजनों ने कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाबुझाकर परिवार वालों को शांत किया और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शनिवार रात करीब 12 बजे बिल्सी थाने पहुंचे थे। उस समय थाने में ग्राम अंबियापुर निवासी दो पक्ष झगड़ा करके आए थे। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह शाम करीब 5:30 बजे से थाने पर हैं। एसआई उपेंद्र ने खुद को थाने पर होना बताया। इसके बावजूद रात 12 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने देर रात ही एसआई उपेंद्र को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed