फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घूर डालने के विवाद में दो पक्षों में फौजदारी 10 लोग घायल

घूर डालने के विवाद में दो पक्षों में फौजदारी 10 लोग घायल

Sun, 18 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
घूर डालने के विवाद में दो पक्षों में फौजदारी 10 लोग घायल
मूसाझाग(बदायूं)। थाना मूसाझाग के गांव मौसमपुर में घूर डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच फौजदारी हो गई। इसमें दोनों ओर के 10 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

मौसमपुर गांव के सुखपाल और धर्म सिंह के बीच रविवार दोपहर घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले इसमें सुखपाल पक्ष के भानू प्रकाश, रामवीर, जसवीर और दूसरे पक्ष के नेम सिंह, रनवीर, सत्यपाल, रजनेश, वीरभान, उदयवीर, जयनेंद्र, धर्मेंद्र घायल हो गए। सूचना पर गांव में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया। घायलों को थाना पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को दोनों ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने सुखपाल की तहरीर पर नेम सिंह, वीरभान, रजनेश, धर्मसिंह और धर्म सिंह की तहरीर पर भानू प्रकाश, शांति देवी, रामवीर, जसवीर, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed