फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ढाई करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला, 65 लोगों पर रिपोर्ट

ढाई करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला, 65 लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 15 May 2019 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला, 65 लोगों पर रिपोर्ट
बदायूं। बदायूं जिले में खाद, गेहूं, धान, उड़द घोटाले के बाद अब छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है। इसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल प्रधानाचार्य, मदरसा प्रबंधक और कई बैंक मैनेजर समेत 65 लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। डीएम के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शेखूपुर के भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने नौ मार्च 2018 को डीएम दिनेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप था कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की धनराशि लोगों तक नहीं पहुंच रही है। बच्चों को छात्रवृत्ति तक नहीं मिली है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद समाज कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक एवं कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग एवं जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग की जांच कराई गई। बाद में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जांच कराई गई, जिससे पता चला कि चारो विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों, स्कूल, मदरसा के प्रबंधक एक गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने मिलकर दो करोड़ 47 लाख, 79 हजार 723 रुपये का गबन कर लिया। इसकी जांच आख्या के आधार पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, जिस पर बुधवार सुबह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग राघवेंद्र सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में धारा 409, 420, 467, 468, 471 आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे घोटालेबाजों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने इसकी शिकायत की थी। उसके बाद मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कराई गई। उसमें ढाई करोड़ रुपये का गबन प्रकाश में आया था। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार सिंह, डीएम

हमारे पास एआर कॉपरेटिव राघवेंद्र सिंह की ओर से तहरीर आई है, जिसके आधार पर 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। इसमें करीब ढाई करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत शेखूपुर विधायक ने डीएम से की थी। उसकी जांच के बाद यह रिपोर्ट लिखी गई है। आगे की जांच पुलिस द्वारा कराई जाएगी। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed