फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एसडीएम ने पकड़ा गेहूं से भरा ट्रक, मौके से बरामद किए 168 कट्टे

एसडीएम ने पकड़ा गेहूं से भरा ट्रक, मौके से बरामद किए 168 कट्टे

Tue, 14 May 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पकड़ा गेहूं से भरा ट्रक, मौके से बरामद किए 168 कट्टे
दातागंज (बदायूं)। एसडीएम केबी सिंह ने एक सहकारी गेहूं खरीद केंद्र पर छापा मारकर अवैध तरीके से की जा रही गेहूं की कालाबाजारी और खरीद के मामले में केंद्र प्रभारी और एक व्यापारी को मौके से पकड़ लिया। ट्रक में 168 कट्टे गेहूं से भरे थे। मौके पर एसडीएम को 175 खाली कट्टे भी मिले। इस मामले में केंद्र प्रभारी और व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम की इस कार्रवाई से गेहूं की अवैध खरीदारी करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

मामला ब्लॉक समरेर के गांव कमां का है। एसडीएम केबी सिंह को किसी से सूचना मिली थी कि यहां चल रहे पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र पर एक व्यापारी को 1750 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं दिया जा रहा है। बताया गया कि व्यापारी के पास सरकारी वारदाना है। उन्हीं में गेहूं भरा है। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम को मौके पर 168 कट्टे गेहूं के भरे मिले, जबकि 175 कट्टे खाली थे। एसडीएम ने एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र सिंह और सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार सिंह को भी बुला लिया। एसडीएम की टीम ने व्यापारी और केंद्र प्रभारी बदरुद्दीन को पकड़ लिया। पूछने पर दोनों कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गेहूं की कालाबाजारी और खरीद के मामले में सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार सिंह की ओर से केंद्र प्रभारी और व्यापारी मुकेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी क्षेत्र में गेहूं खरीद में हुआ है खेल
बीते साल भी क्षेत्र के कई केंद्रों पर गेहूं खरीद में खेल हुआ था। प्रशासन ने तब भी कई व्यापारियों और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एक्शन लिया था। बावजूद इसके इस साल भी गेहूं की कालाबाजारी और खरीद करने वाले व्यापारी व केंद्र प्रभारी बाज नहीं आ रहे हैं।


बीते पांच दिन के अंदर अवैध तरीके से ले जाए जा रहे काफी गेहूं को पकड़ा जा चुका है। इनमें डहरपुर मंडी से जा रहे एक ट्रक से 2.10 लाख, दूसरे से 2.07 लाख और तीसरे से 66 हजार का शमन शुल्क वसूला गया है। किसान का गेहूं कम दाम पर खरीदने वाले व्यापारियों पर पैनी नजर है।
केबी सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed