फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 10 May 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत
दातागंज (बदायूं)। गुरुवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिरिया डांडी के पास कार को टक्कर मार दी। कार में दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए और दोनों शवों को कार काटकर निकालना पड़ा। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। बाद में दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी निवासी संजीव कुमार सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह और उनके गांव के सोनपाल उर्फ सुआ (45) पुत्र नेकराम कार से डहरपुर से दवा लेकर गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संजीव कुमार कार लेकर ग्राम बिरियाडांडी के नजदीक पहुंचे थे कि उसी समय सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार काफी दूर तक घिसटती चली गई और आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संजीव कुमार और सोनपाल कार में ही फंस गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर खेतों में भाग गया। कार के पीछे से आ रहे सैंजनी के ग्राम प्रधान राकेश ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और उनके परिवार वालों को बताया। कुछ ही देर में पुलिस और गांव से दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार में फंसे दोनों लोगों को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। बाद में कार काटकर दोनों लोगों को निकालने में लग गया। तब तक संजीव कुमार सिंह और सोनपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed