फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   युवक की हत्या कर बाईपास किनारे फेंकी लाश

युवक की हत्या कर बाईपास किनारे फेंकी लाश

Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर बाईपास किनारे फेंकी लाश
बदायूं/सिलहरी। दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक की हत्या कर बाईपास किनारे लाश फेंक दी गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए नागरान मोहल्ले के युवक पर शक जताया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। इस मामले में कासिम समेत छह लोगों के खिलाफ रात में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीमगंज निवासी राजा (18) पुत्र इकबाल हुसैन उर्फ चुन्ने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक राजा शहर में लोगों के यहां बेलदारी का काम करता था। शनिवार सुबह वह नागरान मोहल्ले के कासिम पुत्र एजाज के यहां काम करने गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे। थक हारकर उन्होंने कोतवाली जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई और कासिम पर शक जताया। इस पर कोतवाली पुलिस ने कासिम को तलाश किया। सोमवार सुबह कासिम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक कासिम ने राजा की हत्या कबूल करते हुए बताया कि राजा उसके घर आता जाता था और गलत नीयत रखता था। इसलिए उसने राजा की हत्या कर दी और उसके बाद शव को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंवला रोड के नजदीक बाईपास किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कासिम की निशानदेही पर सोमवार सुबह कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या सामने आई। उसके गले की हड्डी टूटी मिली और लिवर फटा हुआ था। माना जा रहा है कि युवक के साथ मारपीट की गई। बाद में उसका गला दबा दिया गया। फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले, कासिम के भाई ने दी थी जान से मारने की धमकी
हकीमगंज निवासी इकबाल हुसैन ने बताया कि कुछ दिन पहले कासिम के भाई ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह कासिम के यहां काम करने गया तो वह उसे जान से मार देगा। फिर वही हुआ, कहीं न कहीं राजा की हत्या में कासिम के भाई का भी हाथ है। राजा की हत्या अकेले कासिम ने नहीं की है।


परिवार वालों के शक के आधार पर कासिम पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। कासिम को शक था कि राजा गलत नीयत रखता था, इससे उसने राजा की हत्या कर दी। इस मामले में कासिम समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed