फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   काशीराम आवास में पेंटर ने खुद को गोली से उड़ाया

काशीराम आवास में पेंटर ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
काशीराम आवास में पेंटर ने खुद को गोली से उड़ाया
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में सोमवार सुबह एक पेंटर ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। पेंटर सुबह काम पर निकला था लेकिन थोड़ी देर बाद लौट आया और खुद को कमरे में बंद कर लिया, फिर गोली मार ली। आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर से सटे मीरा सराय की कॉशीराम कॉलोनी निवासी आजाद (45) पुत्र मुंशी पेंटर था। वह मूलरूप से मधुवन कॉलोनी निवासी था। कई साल से पत्नी शाहजहां और छोटी बेटी नाजिया के साथ कॉशीराम कॉलोनी में रह रहा था। उसका बेटा नदीम दिल्ली में रहता है। बड़ी बेटी आसमां की शादी कर चुका है। पत्नी शाहजहां के मुताबिक आजाद सोमवार सुबह करीब सात बजे चाय नाश्ता करके घर से काम पर निकला था। फिर करीब दो घंटे बाद लौट आया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी ने कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी। दौड़कर पहुंची तो आजाद कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उसी वक्त किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उस कमरे को सील कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पेंटर का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed