फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कूड़ा नहीं उठाया तो युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

कूड़ा नहीं उठाया तो युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Mon, 11 Feb 2019 11:43 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा नहीं उठाया तो युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर ढाबे पर काम कर रहे युवक पर पड़ोसी खोखा मालिक ने चाकू से हमला कर दिया और उसको चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान हाथ में चाकू लगने से हमलावर खुद भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी रवि हाईवे पर स्थित पंजाब ढाबा पर काम करता है। उसी ढाबे के बराबर में नवादा निवासी मोहम्मद मियां का खोखा है। रवि का आरोप है कि वह सोमवार दोपहर ढाबे के सामने सफाई कर रहा था। उसी समय कुछ कूड़ा उसके ढाबे के सामने रह गया। इससे मोहम्मद मियां बिगड़ गया और उसने ढाबे से सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर उस पर हमला बोल दिया। उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ढाबा कर्मचारी को खून से लथपथ देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। छीनाझपटी मे हमलावर मोहम्मद मियां के हाथ में भी चाकू लग गया। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ एनसीआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed