फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईवे जाम करने वाले 250 लोगों पर रिपोर्ट, 30 नामजद

हाईवे जाम करने वाले 250 लोगों पर रिपोर्ट, 30 नामजद

Fri, 19 Oct 2018 06:36 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम करने वाले 250 लोगों पर रिपोर्ट, 30 नामजद
हाईवे जाम करने वाले 250
विज्ञापन

लोगों पर रिपोर्ट, 30 नामजद
लापता छात्रा जम्मू में जीआरपी के हत्थे चढ़ी, शनिवार को लेकर आएगी उझानी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे जाम करने वाले ढाई सौ लोगों के खिलाफ उझानी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमे 30 लोगों को नामजद किया गया है। उधर, लापता छात्रा ट्रेन में जाते समय जम्मू में जीआरपी के हत्थे चढ़ गई। उसे लेने के लिए उझानी पुलिस की टीम रवाना हो गई, जिसके शनिवार शाम तक लौटने की संभावना है। छात्रा से पूछताछ करने के बाद असलियत सामने आएगी।
उझानी इलाके के एक गांव में रहने वाली बीए की एक छात्रा बुधवार को लापता हो गई थी। वह उझानी कस्बा स्थित अपनी एक सहेली के पास जाने को अपने घर से निकली थी। छात्रा ने खुद को अगवा करने का मैसेज अपने मामा और भाई को भेजा था। इस पर परिवार वालों ने उझानी कोतवाली जाकर तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से गुरुवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस और पब्लिक के बीच नोकझोंक भी हुई थी। उझानी पुलिस ने हाईवे जाम करने के आरोप में ढाई सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 30 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी सहेली को हिरासत में लिया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि सर्विलांस से गायब छात्रा की लोकेशन ट्रेस हुई तो जीआरपी से संपर्क साधा गया। जम्मू स्टेशन के पास ही जीआरपी ने छात्रा को हिरासत में ले लिया है। उसे वापस लाने के लिए दरोगा राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जो टीम रवाना की गई, वह छात्रा के पास पहुंच गई है। काफी हद तक संभव है कि वह शनिवार शाम तक उसे लेकर यहां पहुंचेंगे। इसके बाद ही छात्रा की उसके घरवालों से बात कराई जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। छात्रा का प्रेमी सेना में जम्मू में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गिरफ्तारी के डर से कई ग्रामीण भूमिगत
उझानी। छात्रा की बरामदगी के लिए गुरुवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों और उनके घरवालों पर पुलिस सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमलावर होने और गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। करीब ढाई सौ ग्रामीणों में 30 नामजद भी हैं। पुलिस ने हालांकि अभी गिरफ्तारी के लिए कोशिश शुरू नहीं की है लेकिन पकड़े जाने की आशंका से कई ग्रामीण भूमिगत हो गए हैं।

-------
ये हुए नामजद
पुलिस की ओर से लिखी गई रिपोर्ट में राजेश्वर सिंह, सुरेंश चंद्र, गौरव, रामविलाश, नरेशपाल, विनोद, मनोज, सोनू, अमर पाल, शरद, ददलू, भूरे, सत्यपाल, धनपाल, प्रेमपाल, कृपाल, उदयभान, जयपाल, भागीरथ, डालचंद्र, अवनेश, मोरपाल, जय श्रीराम, सेठपाल, रामरईस, धर्मपाल, गंगा सिंह नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed