फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फंदे पर झूला रिटायर प्रिंसिपल का बेटा

फंदे पर झूला रिटायर प्रिंसिपल का बेटा

Sat, 13 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर झूला रिटायर प्रिंसिपल का बेटा
फंदे पर झूला रिटायर्ड प्रिंसिपल का बेटा
विज्ञापन

परिजनों ने बताई आत्महत्या की वजह बीमारी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)। कस्बे में शुक्रवार रात रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसी समय शव को नीचे उतार लिया और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया।

कस्बा निवासी कृष्णपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। उनका 25 वर्षीय बेटा केशव कुमार कुछ समय से बीमार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक वर्ष 2014 में उसका एक्सीडेंट हो गया था। तभी से उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। परिवार वाले उसका हल्द्वानी से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे युवक अपने कमरे में था। परिवार वाले खाना लेकर पहुंचे तो केशव का शव फंदे पर झूलते देखकर चीख पड़े। परिवार में अचानक कोहराम सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। उन्होंने तुरंत केशव को फंदे से उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। छोटे भाई योगेश ने बताया कि केशव की दो शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी बबली करीब आठ साल से अपने मायके संजरपुर उझानी में रह रहीं हैं। उनके एक बेटा है। दूसरी पत्नी सीमा सिंह मध्य प्रदेश सतना जिले की हैं। उनके एक बेटी है। सीमा सिंह से केशव ने प्रेम विवाहिता किया था। इससे बबली नाराज थीं। केशव की मौत से पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed