फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का लेकर किया हाईवे जाम

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का लेकर किया हाईवे जाम

Thu, 24 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का लेकर किया हाईवे जाम
फोटो...46,47
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का लेकर किया हाईवे जाम
जहांगीराबाद में हुई थी युवक की गोली मारकर हत्या
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित थे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए मृतक परिजनों और रिश्तेदारों ने बुधवार दोपहर दिल्ली-बदायूं हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिवार वाले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिस पर लोग शांत हो गए और जाम खोल दिया।
नगर के अकबराबाद निवासी 32 वर्षीय ओमकार सिंह की मंगलवार दोपहर जहांगीराबाद मोहल्ले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे जहांगीराबाद निवासी दोस्त शैतान सिंह उर्फ कप्तान सिंह घर बुलाकर ले गया था। इसके बाद मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में ओमकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने शैतान सिंह उर्फ कप्तान सिंह, उसके दोस्त केवल उर्फ हीरो, पिंटू पुत्र पूरन, परवेज और शैतान सिंह के साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

परिवार वाले अपराह्न करीब तीन बजे ओमकार का शव लेकर सहसवान पहुंचे। उन्हें पता चला कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों, रिश्तेदारों और मुहल्ले वासियों ने शव ले जाकर दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रख दिया और जाम लगाकर हंगामा करने लगे। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में आरोपियों का साथ दे रही है। इससे किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। आरोपितों के परिजनों को थाने में बैठा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक जाम लगने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। भीषण गर्मी में यात्रियों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभारी कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed