फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदमाशों का परसिया व पृथ्वीपुर में धाबा, चार घरों में लूटपाट

बदमाशों का परसिया व पृथ्वीपुर में धाबा, चार घरों में लूटपाट

Fri, 23 Mar 2018 08:39 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों का परसिया व पृथ्वीपुर में धाबा, चार घरों में लूटपाट
फोटो- 44 से 50
विज्ञापन

बदमाशों का परसिया और पृथ्वीपुर में धावा, चार घरों में लूटपाट
घर में मौजूद लोगों को पीटकर घायल किया, बंधक बनाया
एसएसपी-एसपी देहात ने किया मौका मुआयना, लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली। हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार रात बिसौली इलाके के परसिया और पृथ्वीपुर में धावा बोलकर चार घरों में जमकर लूटपाट की। घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी अशोक कुमार और एसपी आरए डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। इन दोनों घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया में रात करीब एक बजे तीन बदमाश रामवीर शर्मा और नरेश शर्मा के घर में घुस गए। बदमाशों ने आते ही परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने नरेश, उनकी पत्नी रामबेटी, रामवीर की पत्नी सावित्री और उनके बेटे आदित्य का सिर फोड़ दिए। बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने नरेश के 62 सौ रुपये, रामबेटी के कुंडल, मायके आई रामवीर की बेटी शीतल के कुंडल, मंगलसूत्र और चांदी की रेशमपट्टी लूट ली। जब रामबेटी के कानों से कुंडल नहीं निकल रहे थे तो एक बदमाश ने कान चीर कर उन्हें निकाल लिया। इसके बाद बदमाश कपड़ों से भरा बैग लेकर जंगल की ओर भाग गए। रामवीर की चीख पुकार पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना पर डायल 100 पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे पहले बदमाशों ने वहां से लगभग तीन किलोमीटर दूर गांव पृथ्वीपुर में लाखन और नन्हे के घर में लूटपाट की। रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशों ने लाखन के सीने पर भाला रखकर जगाया। उसकी पत्नी सुनीता के कान के कुंडल और घर में रखे सात हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पड़ोस में रह रहे भाई नन्हे के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। नन्हे के घर से थ्रेशर मशीन बेचकर लाए गए 26 हजार रुपये लूट लिए। उसकी मां मुन्नी को भी बाली निकालने को कहा। जब बाली निकालने में मुन्नी ने आनाकानी की तो बेरहम बदमाशों ने कान काटकर बाली निकाल ली। इसी समय लाखन घर से निकल कर बाहर भाग गया। उसकी शोर मचाने पर गांव में जाग हो गइ। तब बदमाश जंगल की ओर भाग गए। लाखन ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार, एसपीआरए डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को घटनाओं के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने पृथ्वीपुर की घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है,जबकि परसिया की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं बदमाश
बिसौली। क्षेत्र मेें बदमाश पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। गांव पृथ्वीपुर की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन बेखौफ बदमाशों ने लगभग तीन किमी दूर ही परसिया में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। एक के बाद एक लूट की वारदात होने से यह साबित हो रहा है कि बदमाशों पर कोतवाली पुलिस का कोई डर नहीं है।
------
... तब पुलिस ने लोगों को बदमाशों की दी जानकारी
बिसौली। पृथ्वीपुर के बाद परसिया में लूट की घटना की जानकारी मिलने से बिसौली पुलिस घबरा गई। पुलिस ने इस रास्ते के अन्य गांवों में लुटेरों से सावधान रहने की सूचना ग्रामीणों को दी। गांव लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर गांवों में तो पुलिस के निर्देश पर मस्जिदों से आवाज लगवाकर लोगों को जगाया गया। लोगों को क्षेत्र में बदमाश होने के बारे में सावधान भी किया गया। इस बात की नगर व क्षेत्र में व्यापक चर्चा भी रही।

-----
कई संदिग्ध हिरासत में
बिसौली। पुलिस ने लूट की घटनाओं के खुलासे को क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस को अब तक कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed