{"_id":"5aa3d29b4f1c1bb7758b4a2c","slug":"191520685723-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दोस्त की मां को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने दोस्त की मां को गोली मारी, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने दोस्त की मां को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला को लहूलुहान पड़ा देख घरवाले घबरा गए। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव कुतबपुरथरा निवासी सग्गन अली व असगर अली आपस में गहरे दोस्त हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना है। शुक्रवार रात सग्गन शराब के नशे में असगर के पहुंचा। उसे झूमता देख असगर की मां सितारा बेगम (50) ने शराब पीकर अपने घर आने का विरोध किया। इस हालत में दोबारा न आने को कहा। यह बात सग्गन को बुरी लग गई। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच सग्गन ने अपनी कमर में लगा तमंचा निकाला और सितारा के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने पर सितारा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायर की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। मगर इससे पहले आरोपी सग्गन मौके से भाग गया। घटना की सूचना देने पर बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल सितारा को बरेली ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सितारा के बेटे असगर ने अपने दोस्त सग्गन अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन