{"_id":"5ccc4c71bdec22076e31975f","slug":"181556892785-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानार्थी के पर्स और मोबाइल की चोरी में चंदौसी के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्नानार्थी के पर्स और मोबाइल की चोरी में चंदौसी के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पूर्णिमा को गंगा स्नान के दौरान कछला में वजीरगंज के व्यापारी का मोबाइल और पर्स चोरी करने में पुलिस ने चंदौसी (संभल) के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि वजीरगंज निवासी व्यापारी नीरज वार्ष्णेय पूर्णिमा को गंगा स्नान के लिए कछला आए थे। स्नान के दौरान उन्होंने कपड़े और थैला घाट पर ही रख दिया जो चोरी हो गया। तहकीकात के दौरान संभल जिले में चंदौसी में चितौरा मोड़ के पास निवासी सुमित और ओमप्रकाश का नाम घटना में सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई है। इसके अलावा गबन के एक मामले में वांछित चल रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी राजेंद्र गुप्ता और छेड़छाड़ के मामले में नामजद धौरेरा गांव के रामसिंह को भी पकड़ा गया है। चारों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। ब्यूरो