{"_id":"5c9d1a61bdec22143b6f109a","slug":"181553799777-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे और मादक पदार्थों के धंधे में शामिल पालिका सदस्य समेत तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे और मादक पदार्थों के धंधे में शामिल पालिका सदस्य समेत तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बुुधवार रात बड़ी कार्रवाई की। खाईबाड़ी करने वाले और क्रिकेट सट्टे के धंधे में लिप्त लोगों के करीब एक दर्जन स्थानों पर छापा मारने के दौरान पालिका सदस्य समेत तीन युवकों को दबोच लिया। उनके पास से सट्टे की पर्चियां, चाकू और गांजा भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली की तीन अलग-अलग टीमों ने छापा मारने की कार्रवाई बुधवार रात में करीब नौ बजे शुरू की। कार्रवाई के दौरान सबसे पहले पठान टोला मोहल्ले के नदीमउद्दीन को पकड़ा । उसके पास सट्टे की पर्चियां, गांजा बरामद करने के बाद विक्रम राठौर उर्फ विक्की को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसके घर से भी गांजे के साथ नकदी और सट्टे की पर्चियों को कब्जे में ले लिया। विक्रम, नगर पालिका परिषद का सदस्य है। इसके अलावा भदवार गंज मोहल्ले के गोविंद उर्फ गोविंदा को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा। गोविंदा चोरी की घटनाओं में भी लिप्त रहा है। पूछताछ के बाद तीनों युवकों का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इनमें से दो युवकों पर क्रिकेट का सट्टा कराने का भी शक है। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के फरार धंधेबाजों के बारे में भी अहम जानकारी हासिल की है। उनके नाम और पते भी पुलिस को पता लग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश शुरू कर दी गई है। इनमें विक्रम पालिका सदस्य है।
शराब तस्करी में लिप्त दो लोग पकड़े
उझानी। पुलिस ने करीब पांच महीने पहले सरकारी लोगो लगे वाहन से हरियाणा की शराब की एक बड़ी खेप के साथ तस्करों पर कार्रवाई की थी। वाहन में दर्जनों की संख्या में शराब की पेटियों को भी बरामद किया गया था। बाद में पुलिस ने धंधेबाज सहसवान के गांव नदायल निवासी राशि और उसहैत के आरिफ के खिलाफ गैंगस्टर में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में फरार दोनों लोगों को दबोच लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो