{"_id":"5a64aab24f1c1b8c268b59d7","slug":"181516546738-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनरकिलिंग का शोर, चिता से शव उठा लाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनरकिलिंग का शोर, चिता से शव उठा लाई पुलिस
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
चिता से शव ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर ऑनरकिलिंग का शोर मचने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती का जलता हुआ शव चिता से खींच लाई। कार्रवाई के दौरान युवती के परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवती की मां के अलावा गांव की प्रधान के भतीजे को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर 12 बजे किसी ग्रामीण ने यूपी 100 को सूचना देकर बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवती की हत्या कर दी गई है। परिवारीजन अपने खेत में ही उसका शव फूंक रहे हैं। ऐसी ही सूचना सीओ मुन्नालाल को मिली। इस पर थाना पुलिस और यूपी 100 दोनों पहुंचीं तो खेत में चिता जलती मिली। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने चिता से शव खींच लिया। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया। गांव में जानकारी की तो लोग इस बारे में बात करने से बचते दिखे। तब पुलिस युवती की मां को थाने ले आई। यहां महिला पुलिस ने उससे बात की तो उसने बताया कि बेटी का किसी बात पर उसके दादा से झगड़ा हो गया था। दादा नाराज होकर घर से चले गए तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वह लोग नहीं चाहते थे कि किसी पचड़े में पड़ें। इसलिए शव की अंत्येष्टि कर रहे थे। हालांकि वह यह नहीं बता सकीं कि अगर दोष नहीं था तो परिवार के लोग भाग क्यों गए? चर्चा यह भी थी कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। वह गर्भवती भी बताई गई। इसके बाद पुलिस ने गांव की प्रधान के भतीजे को भी पकड़ लिया। हालांकि वह नशे की हालत में था और हवालात में भी बड़बड़ा रहा था। शव के बीच का हिस्सा जलने से बचा है जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने भी ऑनरकिलिंग की संभावना को स्वीकार किया। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवती के पिता से पूछताछ के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।