फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कुंवरगांव में मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, नौ लोग घायल

कुंवरगांव में मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, नौ लोग घायल

Fri, 08 Dec 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव में मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, नौ लोग घायल
घटना के बाद गली में पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
कुंवरगांव (बदायूं)। हसनपुर गांव में गुरुवार सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे वृद्ध को बच्चे की लात लगने की घटना ने इस कदर तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी, फरसे चलने के साथ ही जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के करीब नौ लोग घायल हो गए। दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने इन्हें मेडिकल परीक्षण को भेजा।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान दूल्हे के बड़े भाई हबीब मुल्ला सुबह सात बजे नमाज पढ़कर लौट रहे थे। गली में ईशाक का सात साल का बेटा साहिल गेंद से खेल रहा था। उसने गेंद में लात मारी जो हबीब की टांगों के बीच लगी। दर्द से तिलमिलाकर हबीब वहीं बैठ गए और बच्चे को भला बुला कहने लगे। इस बीच बच्चे की मां और परिवार के दूसरे लोग आ गए और हबीब से ही भिड़ गए। सूचना पर हबीब के परिवार के लोग आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हुई तो थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। इनमें से कुछ छत पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दूल्हे मियां पक्ष के हबीब, मकसूद, तबस्सुम, खुशनाज घायल हो गए दूसरे पक्ष के शफी अहमद, हाशिम, यूनिस, राशिद और अतीक घायल हो गए। पथराव और झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां कुछ लोग भर्ती हो गए तो कुछ घर चले गए। दूल्हे और शफी अहमद ने एकदूसरे के परिवार को नामजद कराते हुए पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी एसओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि एनसीआर और मेडिकल परीक्षण के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
चार महीने से सुलग रही थी चिंगारी
बदायूं। गुरुवार को भले ही मामूली बात पर झगड़ा हुआ पर दोनों पक्षों केदिलों में झगड़े की चिंगारी एक वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर काफी समय से सुलग रही थी। चार महीने पहले हुई घटना के बाद से दोनों पक्ष एकदूसरे से बदला लेने का मौका खोज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed