फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बूथ कैप्चरिंग प्रकरण: पंद्रह सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई

बूथ कैप्चरिंग प्रकरण: पंद्रह सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 24 Nov 2017 12:37 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बूथ कैप्चरिंग प्रकरण: पंद्रह सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई
गुजरात में चुनाव - फोटो : SELF
बदायूं। साहू धर्मशाला के बूथ पर कैप्चरिंग के प्रयास की घटना में मूकदर्शक बने रहे 15 पुलिसकर्मियों और होमगार्डों के खिलाफ उनके तैनाती वाले जिलों में कार्रवाई होगी। कोतवाल ने इसकी रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी तो उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

साहू धर्मशाला मतदान केंद्र के बूथ नंबर 72 पर बुधवार शाम मतदान के अंतिम समय में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के पीछे आई भीड़ ने कुछ मतपत्र फाड़ने के साथ कुछ को लूट लिया था। अब इस केंद्र पर दोबारा मतदान होगा। पीठासीन अधिकारी की ओर से इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। इसकी विवेचना दरोगा संजय सिंह को सौंपी गई है। कोतवाल अजय यादव ने इस बूथ पर तैनात एक दरोगा, सात सिपाहियों और इतने ही होमगार्ड्स के खिलाफ लापरवाही से ड्यूटी करने की रिपोर्ट एसएसपी चंद्रप्रकाश को भेजी थी। एसएसपी ने यह रिपोर्ट बरेली और शाहजहांपुर के पुलिस कप्तान को भेजी है। उन्होंने बताया कि इस बूथ पर सारा स्टाफ इन्हीं दोनों जिलों का लगा था। वहां के कप्तान और जिला कमांडेंट होमगार्ड के स्तर से अपने लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
वीडियो रिकार्डिंग की जांच शुरू
अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट होने के बाद अब पुलिस के सामने आरोपियों को पहचानने की चुनौती है। हालांकि मतदान केंद्र पर की जा रही वीडियो रिकार्डिंग इसके लिए पर्याप्त है। कोतवाल ने बताया कि उन्होंने रिकार्डिंग देखकर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है। जल्दी ही उनके नाम मुकदमे में खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आज तक नहीं हुआ यहां बवाल
साहू धर्मशाला सामान्य श्रेणी का मतदान केंद्र है। कोतवाली क्षेत्र के अन्य बूथों पर पिछले चुनावों में भले ही बवाल हुए हों पर यहां कभी कोई झड़प भी नहीं हुई। इसी वजह से यहां केवल दूसरे जिले की पुलिस को लगाया गया था। अगले चुनावों के लिहाज से अब इस बूथ की श्रेणी बदली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed