{"_id":"594d2a7c4f1c1bd4098b45f4","slug":"181498229372-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटियारी के प्रधान की हत्या का आरोप, छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटियारी के प्रधान की हत्या का आरोप, छह पर मुकदमा
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कादरचौक थाने के गांव घटियारी के प्रधान की हादसे में मौत के बाद प्रधान के परिवार वालों ने गांव के ही छह लोगों पर आरोप लगाया है कि प्रधान की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। हत्या के बाद इसे हादसे का रूप दिया गया है। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में वह व्यक्ति भी शामिल है, जो हादसे के वक्त प्रधान के साथ था।
कादरचौक थाने के गांव घटियारी के प्रधान शिवनंदन (45) पुत्र नेकसू गुरुवार को बाइक से बदायूं आए थे। उनके साथ गांव का ही वीरेंद्र (35) पुत्र हीरालाल भी था। उझानी-भदरौल रोड पर गांव पटपरागंज के पास रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में हुए हादसे में प्रधान की मौत हो गई। वीरेंद्र घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को प्रधान शिवनंदन के भाई बृजनंदन ने गांव के अवधेश पुत्र राजेंद्र, राम सिंह पुत्र पुन्नी लाल, ऋषिपाल पुत्र सुखपाल, संजू पुत्र सुखपाल, रामभरोसे पुत्र गंगाराम और वीरेंद्र पुत्र हीरालाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि होली से दो दिन पहले राम सिंह ने फोन करके शिवनंदन को धमकी दी थी। आरोप है कि रामसिंह प्रधानी के चुनाव में शिवनंदन से तीन वोट से हार गया था। ऐसे में वह रंजिश मानता था। इसी रंजिश के चलते शिवनंदन की हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर विजय गोयल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
--------
पोस्टमार्टम में मौत की वजह एक्सीडेंटल
बदायूं। शुक्रवार को प्रधान शिवनंदन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने मौत की वजह एक्सीडेंटल चोटों का होना बताया है। बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि प्रधान को गोली मारने के बाद किसी वाहन से कुचला गया। पोस्टमार्टम में गोली जैसा कोई जिक्र नहीं है। मौत की वजह स्पष्ट एक्सीडेंटल चोटों का होना बताया गया है।