{"_id":"593fd1534f1c1ba50a8b456e","slug":"181497354579-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नलकूप में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी नलकूप में करंट से युवक की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सिंचाई के लिए निजी नलकूप चलाने पहुंचे युवक को उसे छूते ही करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी मोहनलाल का 32 वर्षीय पुत्र राजाराम अपने नलकूप पर पहुंचा। उसे मक्का की फसल की सिंचाई करनी थी। स्टार्ट का बटन दबाते ही उसे करंट लग गया। करंट लगने से राजाराम झुलस कर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई मेहरबान नलकूप पर पहुंचा तो राजाराम मृत पड़ा मिला। भनक लगते ही घरवाले भी रोते-बिलखते नलकूप पर पहुंचे। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़ आए। मेहरबान की सूचना के बाद अब्दुल्लागंज चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। राजाराम के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। बाद में शव पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया।