फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फोटो वायरल करने के आरोप में दो को जेल भेजा

फोटो वायरल करने के आरोप में दो को जेल भेजा

Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो वायरल करने के आरोप में दो को जेल भेजा
बिल्सी। एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के बाद फोटो को व्हाट्स ऐप ग्रुप मेें डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार में से दो युवकों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि छह जून को एक बालिका अपने पिता को खाना देकर लौट रही थी। तभी रास्ते में रवि यादव उसे बहला-फुसलाकर क्षेत्र के गांव नगला जाटान की ओर ले गया, जहां कुंवरपाल ने ईख के खेत में उसके साथ अश्लील हरकतें की, जिन्हें मोबाइल में कैद कर लिया गया। इसके बाद फोटो को व्हाट्स ऐप के एक ग्रुप में पोस्ट कर दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर के इस्लामनगर बस स्टैड के निकट आरोपी अर्जुन और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। रवि से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed