फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कॉपी में गलती देख भड़के अध्यापक ने छात्र को पीटा

कॉपी में गलती देख भड़के अध्यापक ने छात्र को पीटा

Sat, 23 Feb 2019 12:29 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कॉपी में गलती देख भड़के अध्यापक ने छात्र को पीटा
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में अध्यापक ने छात्र को पीट दिया। छात्र का कसूर इतना था कि उसकी कॉपी में कुछ गलती हो गई थी। इससे अध्यापक भड़क गया और उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान किसी तरह छात्र के सिर में भी चोट लग गई। इस पर पिता ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के ग्राम जिनौरा के उच्च प्राथमिक स्कूल का है। रमेश का बेटा जतिन (11) स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। जतिन रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह स्कूल पढ़ने गया था। छात्र के मुताबिक स्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान अध्यापक विशाल कॉपी चेक कर रहे थे। उसकी कॉपी में कुछ गलती थी, जिससे अध्यापक गुस्से में आ गया और डंडी से उसकी पिटाई लगा दी। बचने के दौरान उसके सिर में चोट लग गई और सिर से खून बहने लगा। उसके बाद छात्र रोता हुआ घर पहुंचा और अपने परिवार वालों को जानकारी दी। इस पर परिवार वाले छात्र को लेकर थाने पहुंचे, जहां चाचा राजेश ने आरोपी विशाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। अध्यापक ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि भागते समय छात्र के सिर में खिड़की लगी थी, जिससे उसको चोट आई है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए बीएसए को फोन किया गया तो रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

------------------
छात्र को पीटने के संबंध में तहरीर के मुताबिक एनसीआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच एसआई सौरभ यादव को दी गई है। जांच रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed