{"_id":"5c5dc211bdec22105574eb9f","slug":"171549648401-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर आलू के खेत में दफनाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर आलू के खेत में दफनाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के रहमा गांव के नजदीक आलू के खेत में एक युवक की हत्या कर शव को दफन कर दिया गया। गुरुवार रात बरसात होने से मिट्टी हटी तो लोगों को इसका पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी और सीओ सिटी समेत थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ग्राम रहमा निवासी किसान जारिफ अली का खेत गांव से पूरब दिशा में है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जारिफ खेत पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें खेत के पश्चिम साइड के कोने पर एक लाश का कुछ हिस्सा मिट्टी में दबा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुला लिया और पुलिस को सूचना दी। बिनावर इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया। युवक की उम्र करीब 40-41 साल होगी। वह पैंट-शर्ट, जर्सी, इनर और कत्थई रंग के मोजे पहने है। लाश करीब पांच-छह दिन पुरानी बताई जा रही है। युवक के सिर में चोटों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु के प्रहार से की गई होगी। उसके बाद शव को लाकर खेत में दबा दिया गया। गुरुवार रात क्षेत्र में तेज बरसात हुई थी। इससे शव के ऊपर की मिट्टी धुल गई और शव दिखाई देने लगा। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और बाद में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।