फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के साथ खेत पर मूली उखाड़ने गई दस वर्षीय बालिका को एक दरिंदे ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर कई लोग दौड़कर जा पहुंचे और आरोपी को मौके पर दबोच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अलापुर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज घटना अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी। जहां दस वर्षीय बालिका गुरुवार दोपहर पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेत में मूली उखाड़ने गई थी। बालिका जिस खेत में मूली उखाड़ने गई वहां पहले से एक व्यक्ति बैठा शराब पी रहा था। उसकी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी। अन्य बच्चे खेलते हुए बालिका से कुछ दूर चले गए। तभी दरिंदे ने मौका पाकर बालिका को दबोच लिया और चाकू दिखाकर धमकाया। फिर उसने दुष्कर्म किया। बालिका के रोने चीखने पर साथी बच्चे दौड़कर मौके पर पहुंचे। बालिका को आरोपी के कब्जे में देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे कई लोग दौड़कर मौके पर जा पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर पीटा। उनकी सूचना पर पहुंची अलापुर पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रघुवीर पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम महानंद थाना कलान जिला शाहजहांपुर बताया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed