फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी के तीन घरों से जेवरात समेत लाखों की चोरी

उझानी के तीन घरों से जेवरात समेत लाखों की चोरी

Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
उझानी के तीन घरों से जेवरात समेत लाखों की चोरी
फोटो- 09 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


उझानी के तीन घरों
से लाखों की चोरी
सुबह जाग होने पर गृहस्वामियों को लगी भनक
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को खंगाल लिया। छत के रास्ते से घर में घुसे चोर संदूक और अलमारियों में रखे जेवरात और नकदी समेट ले गए। इसकी भनक गृहस्वामियों को तड़के जाग होने पर लगी तो पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
चोरों के शिकार बने गेंदनलाल यादव, महीपाल सिंह और देवू ठाकुर के घर आसपास ही हैं। गेंदन लाल के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुस आए। गेंदन लाल का बेटा सत्येंद्र और परिवार के सदस्य छत पर सोते रहे। तड़के सुमित जागा तो संदूक और अलमारी खुली देख सकते में पड़ गया। अलमारी और संदूक से करीब 13 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवरात समेत 27 हजार रुपया गायब था। उसी दौरान पड़ोस के देवू ठाकुर और महीपाल सिंह ने पड़ोसियों को घर में चोरी हो जाने बात कही। देवू के घर से 35 हजार रुपया, घरेलू सामान और महीपाल के घर से चोर 30 हजार रुपया निकाल ले गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को तहकीकात के दौरान खाली एक संदूक गांव के बाहर तालाब के पास पड़ा मिला। संदूक महीपाल के घर से निकाला गया था। पुलिस ने पीड़ितों समेत आसपास के ग्रामीणों से भी घटना को लेकर जानकारी की। शक होने पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ भी की गई। इधर, गेंदन लाल समेत तीनों गृहस्वामियों ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली आकर तहरीर भी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed