फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शराब के नशे में युवक ने खुद का गला घोंटा, मौत

शराब के नशे में युवक ने खुद का गला घोंटा, मौत

Fri, 06 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में युवक ने खुद का गला घोंटा, मौत
शराब के नशे में युवक ने खुद का गला घोटा, मौत
विज्ञापन

पहले कमरे में आग लगाई, फिर धवले की चीर फाड़कर घोट लिया गला
परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम बरातेगदार में एक युवक ने शराब के नशे में खुद का गला घोट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गाली गलौज करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद परिजन पड़ोस में दावत खाने चले गए। देर शाम वापस लौटे तो उन्हें बैड पर युवक की लाश पड़ी मिली। इस पर परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्राम बरातेगदार निवासी 46 वर्षीय राकेश गुरुवार दोपहर उनके परिवार में ग्राम भगवतीपुर से लगन आई थी। इस खुशी में राकेश ने शराब पी ली थी। इससे उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ गाली-गलौज कर दी। किसी दूसरे से विवाद न हो जाए, इस डर से परिजनों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद परिवार वाले लगन समारोह में दावत खाने के लिए चले गए। देर शाम परिजन घर लौटे तो उन्हें बैड पर युवक की लाश पड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि राकेश ने पहले कमरे में कपड़े एकत्र करके आग लगाई थी। उसके बाद धवले की चीर फाड़ कर खुद का गला घोंट लिया। उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। इससे उनकी कमरे में मौत हो गई। फिलहाल इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस कार्रवाई नहीं कराई है। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राकेश के तीन बेटे हैं, जिनमें एक की शादी हो गई है। तीनों बेटों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed