{"_id":"5aae65214f1c1bae758b602f","slug":"171521378593-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकने पर बिफरे बदमाशों ने लूटे बाइक सवार दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोकने पर बिफरे बदमाशों ने लूटे बाइक सवार दो युवक
Updated Sun, 18 Mar 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
कोतवाली क्षेत्र में मिहौना रोड पर सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे चार बदमाशों ने टोकने पर बाइक सवार तीन युवकों को घेर लिया। एक युवक की तमंचे की बट से पिटाई कर उससे तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने इससे पहले एक और राहगीर को भी शिकार बनाया। भनक लगते ही अहीरटोला मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाश जंगल में होकर भाग गए।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। मोहल्ला अहीरटोला निवासी राजीव कुमार बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ मिहौना गांव की ओर चला। मोड़ के पास सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे बदमाशों को राजीव ने टोक दिया। टोकने से बिफरे बदमाशों ने बाइक सवारों को दबोच लिया। दो युवकों के पास तो कुछ नहीं मिला लेकिन राजीव के पास से तीन हजार रुपये लूट लिए गए। बदमाशों में से एक ने राजीव के हाथ में तमंचे की बट भी मार दी।
किसी तरह भाग कर युवक घर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी तो कई लोग उनके साथ मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश जंगल में होकर भाग गए। बाद में लोगों ने बदमाशों की तलाश में फसलों में भी खोजबीन की। इससे पहले बाजार से घर लौट रहे एक ग्रामीण को भी बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया था। उसके पास घरेलू सामान और करीब चार हजार रुपये भी थे। बता दें कि दो दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने सरेबाजार आंगनबाड़ी वर्कर सीमा वार्ष्णेय से करीब 36 हजार रुपये लूट लिए थे। सीमा को लूटने वाले बदमाश अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।