फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दूसरे दिन भी नहीं हुई छात्र के हत्यारे की पहचान

दूसरे दिन भी नहीं हुई छात्र के हत्यारे की पहचान

Mon, 12 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं हुई छात्र के हत्यारे की पहचान
छुट्टी से लौटे एसओ ने मुआयना कर बयान दर्ज किए
विज्ञापन

बनेई गांव में गला घोटकर की गई थी आठवीं के छात्र की हत्या
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात एक छात्र की हत्या करके शव फेंक दिया गया था। इस घटना में छात्र के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। रविवार को छुट्टी से लौटे एसओ ने मौके पर जाकर घटना की पड़ताल की। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लग सका है।

थाना क्षेत्र के गांव बनेई में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र के बेटे रमन की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रात से गायब आठवीं के छात्र रमन का शव शनिवार सुबह उसी के स्कूल के पास खेत में पड़ा मिला। ग्रामीण एसओ को बुलाने की मांग करते हुए शव न उठने देने पर अड़े रहे, हालांकि एसओ प्रदीप यादव छुट्टी पर होने के कारण नहीं आ सके। बाद में सीओ के आने पर शव उठाया जा सका। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जाकर जांच की। परिवार ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया तो अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। कुकर्म की आशंका भी निराधार पाई गई। ऐसे में बिना किसी ठोस वजह किसने बच्चे की जान ले ली? यह सवाल घटना के दूसरे दिन भी अनुत्तरित रहा। खुद घटना के विवेचक एसओ प्रदीप यादव भी इसका जवाब नहीं दे सके। रविवार को छुट्टी से लौटते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद बच्चे के पिता के बयान दर्ज किए। उन्होंने फिर वही बात दोहराई कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। गांव के लोगों ने भी बताया कि परिवार के सभी लोग मिलनसार प्रवृत्ति के हैं और खुद रमन का व्यवहार काफी अच्छा था। ऐसे में किसी गहरी साजिश की संभावना भी लग रही है। चर्चा यह भी है कि रमन ने कोई ऐसा कृत्य देख लिया था जिसकी वजह से कुछ लोग परेशानी में पड़ सकते थे। पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसओ ने कहा कि वह जांच कर रहे हैं। जल्दी ही कोई निष्कर्ष निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed