फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हर जुबां पर नई कहानी, कुछ तो पर्दादारी है

हर जुबां पर नई कहानी, कुछ तो पर्दादारी है

Mon, 22 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हर जुबां पर नई कहानी, कुछ तो पर्दादारी है
मौके पर पहुंची पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
बिसौली (बदायूं)। ऑनरकिलिंग बताई जा रही घटना में एक नहीं कई झोल हैं जिनसे मामला और पेंचीदा होता जा रहा है। गांव में लोग खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जो बोल भी रहे हैं उनमें हर तीसरे व्यक्ति की बात अलग ही है। खुद पुलिस भी लोगों के बयानों से उलझकर रह गई है। युवती के पिता के मिलने पर ही सच्चाई का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

युवती की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। गांव की गलियों में पुरुष कम दिखे तो महिलाओं ने ही पुलिस को आधी अधूरी कई बातें बताईं। कुछ लोगों का कहना था कि युवती कुछ समय से बीमार चल रही थी और उसकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। वहीं अधिकतर लोगों ने वही बात दोहराई जो युवती की मां ने थाने में पुलिस को बताई। कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घबराए घरवालों ने उसका आननफानन में अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। बस यहीं पर वह गच्चा खा गए। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने दबी जुबान युवती के प्रेमप्रसंग की भी बात कही। बताया कि गांव की प्रधान के रिश्तेदार शादीशुदा युवक से युवती का प्रेमप्रसंग चल रहा था। शायद वह गर्भवती भी थी। इसका पता लगने पर घर में हंगामा हुआ। युवती उसी युवक से शादी की जिद कर रही थी तो उसके दादा इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थे। तीन दिन पहले वह घर छोड़कर चले गए थे। तब से वह लौटे नहीं है। इस बात पर घर में और क्लेश हुआ। शायद इसी वजह से गुस्से में उसने आत्महत्या कर ली या फिर उसके पिता ने उसे मार दिया। बहरहाल पुलिस इन सभी बातों के बीच केस खोलने लायक तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

000000000
घर से मिला हसिया और कटा दुपट्टा
पुलिस ने घटना के बाद युवती के घर की तलाशी ली तो वहां बीच में से कटा हुआ एक दुपट्टा और पास में पड़ा हसिया मिला। इससे लग रहा था कि फांसी के बाद हसिये से दुपट्टे को काटा गया होगा। हसिये या मौके पर खून का कोई निशान नहीं था। पुलिस इस बारे में जानकारी कर रही है कि युवती की मौत से पहले आखिर घर में क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
डेढ़ महीने बाद होनी थी शादी
युवती की शादी काफी समय पहले इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी गई थी। बताते हैं कि डेढ़ महीने बाद ही उसकी शादी होनी थी। शायद वह इसके लिए राजी नहीं थी। घर में वह सबसे बड़ी थी। उससे छोटे दो भाई हैं जिनकी उम्र दस से पंद्रह साल के बीच है। पुलिस को वह दोनों भी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed