{"_id":"5a22988b4f1c1baf678bf5c3","slug":"171512216715-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूकारा में फिर मारपीट, महिलाओं से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहूकारा में फिर मारपीट, महिलाओं से की अभद्रता
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात हुई घटना के बाद महिलाओं ने ली पुलिस की शरण
उझानी। साहूकारा मोहल्ले में तीन दिन पहले रोहित गुप्ता और मंगलीराम के परिवार वालों के बीच हुई मारपीट की घटना शुक्रवार रात फिर से झगड़े की वजह बन गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने मंगलीराम के बेटे को घेरकर पीट दिया। उसे बचाने पहुंची महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की गई।
मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे का है। साहूकारा निवासी मंगलीराम के घर पर तीन-चार युवक पहुंचे। उन्होंने मंगली के बेटे श्रवण से हाथापाई की। आरोप है कि बचाव के लिए परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। मारपीट और हंगामा के दौरान एक महिला के कपड़े फट गए। यह देख परिवार के लोगों ने एक हमलावर को घेर लिया। पिटाई से वह घायल हो गया। बाद में महिलाओं के साथ पूरा परिवार कोतवाली पहुंचा। उन्होंने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसे लेकर काफी देर तक मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा। दरोगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सच्चाई का पता करने के लिए जांच की जा रही है।
चुनावी चर्चा के दौरान युवक की पिटाई
उझानी। साहूकारा मोहल्ले में शुक्रवार रात रामप्रकाश (30) वार्ष्णेय और अनिल के बीच चुनावी चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि अनिल ने रामप्रकाश की पिटाई कर दी। पिटाई से उसका सिर फट गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल रामप्रकाश का मेडिकल भी कराया है। अनिल समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शनिवार देर रात ही कोतवाली पुलिस को तहरीर भी सौंप दी गई।