{"_id":"5a1ad8d24f1c1bb6678be183","slug":"171511708882-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या, लाश कुएं में डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या, लाश कुएं में डाली
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव अल्लैपुर की मढ़ैय्या में शनिवार रात से गायब हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से कुछ दूर कुएं में पड़ा मिला। घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। एसपी देहात ने भी मुआयना किया। मृतक के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।
अल्लैपुर की मढ़ैय्या निवासी कांता प्रसाद (55) शनिवार शाम अपने खेत में सिंचाई करने गया था। खेत में लगे नलकूप से वह सिंचाई कर रहा था। रात में वह घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले। उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को भी दोपहर तक परिवारीजन और गांव वाले उसे खोजते रहे। दोपहर बाद किसी ने देखा कि इनके खेत से आधा किमी दूर राजथल रोड किनारे बने एक सूखे कुंए में कांताप्रसाद और उसकी साइकिल पड़ी है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। पुलिस आई और शव को निकलवाया। मृतक के गले पर आगे और और पीछे किसी धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक के पुत्र महीपाल ने गांव निवासी सोमपाल, पवसरा की मढैय्या निवासी ज्ञान सिंह और उसके पुत्र पिंटू तथा संभल जिले के धनारी थाना अंतर्गत गांव मानकपुर निवासी रामपाल के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखाया है कि उसने और मां भूदेवी ने देखा कि यह लोग उनके पिता को खेत से बुलाकर ले गए थे। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित पक्ष से बातचीत करके घटना के पीछे का सच जानने की कोशिश की। यहां महिपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई ने उनके वैध कनेक्शन से बिजली ले रखी थी। इस पर सोमपाल पक्ष को एतराज था। इस मामले में मारपीट हुई थी तो छह महीने पहले रिपोर्ट भी लिखी गई थी। सोमपाल इसी की रंजिश मानता था और उसने अपने परिचितों व रिश्तेदारों की मदद से उनके पिता की हत्या कर दी। एसपी देहात ने बताया कि मृतक भी हिस्ट्रीशीटर रहा है। उस पर कई मुकदमे हैं। लगता है कि रंजिश में ही हत्या की गई है। फिलहाल तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। विवेचना में घटना का सच सामने आ जाएगी।