फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चाय की पती को लेकर कहासुनी, दो पक्ष भिड़े

चाय की पती को लेकर कहासुनी, दो पक्ष भिड़े

Mon, 24 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
चाय की पती को लेकर कहासुनी, दो पक्ष भिड़े
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में एक दुकान से चाय की पत्ती खरीदने को लेकर कहासुनी ने पथराव का रूप ले लिया। दो पक्षों ने घरों की छतों से एक-दूसरे पर पथराव किया। पथराव में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन देर रात तक गांव में इस इलाके में भगदड़ मची रही। सूचना पर सीओ और कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन

पथराव की घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। गांव के ही बृजेश की दुकान उसी के घर के बाहरी हिस्से में है। पड़ोस का निसार चाय की पत्ती लेने के लिए बृजेश की दुकान पर पहुंचा। उसने चाय का पैकेट ले लिया लेकिन वह दुकान पर ही काफी देर तक खड़ा रहा। उसने दो युवकों को भी बुला लिया। उसी दौरान दोनों युवकों में से एक ने कुछ कहना शुरू कर दिया। इस पर बृजेश ने अपने घरवालों को बुला लिया। कहासुनी होती देख दोनों पक्षों से लोगों का जमघट लग गया। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने झगड़ा समझकर पथराव शुरू कर दिया, दूसरा पक्ष भी ईंट-पत्थर लेकर छतों पर चढ़ गया। करीब आधा घंटा तक पथराव हुआ। पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना के बाद देर रात में सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया और कोतवाल संजय गोयल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कई लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। सीओ ने बताया कि मामला कहासुनी का था। कहासुनी की वजह से ही गलतफहमी का माहौल बना। इस मामले में कार्रवाई के लिए सोमवार सुबह निसार पक्ष की ओर से असगर और दूसरी तरफ से बृजेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed