फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सांप के काटने से हुई थी सफाईकर्मी के बेटे की मौत

सांप के काटने से हुई थी सफाईकर्मी के बेटे की मौत

Sat, 24 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
सांप के काटने से हुई थी सफाईकर्मी के बेटे की मौत
बिसौली (बदायूं)। सफाई कर्मचारी के बेटे की एसडीएम आवास परिसर में मौत सर्पदंश से हुई थी। इसका खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। शुक्रवार को एसडीएम बिसौली के आवास परिसर में सफाई कर्मचारी के बेटे का शव मिला था।
विज्ञापन

बिसौली के मोहल्ला शीशमहल निवासी हरीओम नगर पालिका में ठेका का सफाई कर्मी है। उसकी ड्यूटी एसडीएम बिसौली के आवास पर थी। शुक्रवार को हरीबाबू काम पर नहीं जा सका। उसने अपने 19 वर्षीय बेटे भोला को काम पर भेज दिया था। यहां एसडीएम आवास परिसर में भोला का शव मिला था। शनिवार को पोस्टमार्टम में साफ हो गया कि भोला की मौत सर्प दंश से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बीमारी के चलते हुई थी विवाहिता की मौत
बदायूं। सहसवान के मोहल्ला काजी में संदिग्ध हालात में हीर फातमा पत्नी सबलू की मौत हो गई थी। वजीरगंज थाने के गांव सैदपुर निवासी मृतका के पिता अब्दुल कयूम ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हीर फातमा के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में साफ हो गया है कि हीर फातमा की मौत बीमारी के चलते हुई थी। मामले में जांच सीओ सहसवान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed