{"_id":"5cc5f4cebdec22070a1a80a1","slug":"161556477134-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव रख हाईवे किया जाम`","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव रख हाईवे किया जाम`
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। साहबगंज बाजार में दिनदहाड़े कैंची घोंपकर मारे गए टीवी मैकेनिक के परिवार वालों ने रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव रखकर बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद परिवार वालों ने शव दफन किया।
हत्या की वारदात शनिवार को हुई थी। उस समय टीवी मैकेनिक इब्ने अली अपने सामने सैलून की दुकान पर बैठा था। उसी समय उसका भूरा सलमानी से विवाद हो गया और तभी भूरा ने इब्ने अली के सीने में कैंची घोंप दी, जिससे टीवी मैकेनिक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी हरिकृष्ण उर्फ मोनू गुप्ता ने इब्ने अली से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इब्ने अली कई बार उससे रुपये मांग चुका था। शनिवार को रुपये मांगने पर मोनू ने अपने दोस्त आरिफ उर्फ भूरा, जमालउद्दीन, निहालउद्दीन सलमानी को बुला लिया और फिर उसी दुकान में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। बड़े भाई इब्ले हसन ने मोनू गुप्ता समेत चारो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर, रविवार सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार वालों ने हाईवे पर शव रखकर साहबगंज चौराहे के पास जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना पर सीओ संजय रेड्डी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। तब कहीं परिवार वालों ने जाम खोला और फिर उसके बाद इब्ने अली के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इब्ने अली के बड़े भाई की ओर से मोहल्ले के व्यापारी मोनू गुप्ता समेत आरिफ उर्फ भूरा, जमालउद्दीन व निहालउद्दीन सलमानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दाबिश दी गई है।
- धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर बिल्सी